फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण के लिए जागरुकता आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय सतर्कता सप्ताह के तहत बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व मुख्य विजिलेंस अधिकारी प्रो. आरसी शर्मा ने गढ़वाल विवि के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को दूर करने की शपथ दिलाई। कुलपति ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण के लिए जागरूकता जरूरी है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें करीब 75 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विजिलेंस अधिकारी प्रो. आरसी शर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कुलसचिव डा. एके झा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुुगुणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, डिप्टी विजिलेंस अधिकारी एचएम आजाद, प्रो. एआर डंगवाल और डा. आरएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें