फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों पर स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाया गढ़वाल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी पर अभी स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाया है। हालंाकि बृहस्पतिवार को विवि के तीनों परिसरों सहित प्रशासनिक भवन में किसी आउटसोर्स कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज नहंीं की गई। आउटसोर्स कर्मचारी अपने सेवा विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे। इस बीच, कुलपति ने बताया कि इस संबंध में उनके पास फाइल नहीं पहुंची है। मामले में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी अपने सेवा विस्तार को लेकर असमंजस में रहे। विवि प्रशासन ने एक नवंबर से आउटसोर्स कर्मचारियों के सेवा विस्तार के लिए विभागाध्यक्षों को स्वीकृति लेने के निर्देश दिए थे। विवि प्रशासन घोर आर्थिक तंगी के चलते आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 70 से 100 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किया जा सकता है, लेकिन बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन की ओर से विभागाध्यक्षों को इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले। हालंाकि विवि के तीनों परिसरों व प्रशासनिक भवन के किसी भी विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थित दर्ज नहीं कराई गई। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि इस संबंध में अभी उनके पास फाइल नहीं पहुंची है। फाइल मिलने पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन में नहीं हुई सफाई
श्रीनगर। ऐजेंसी के माध्यम से प्रशासनिक भवन में तैनात सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक भवन में सफाई नहीं की। इन कर्मियों का कहना था कि प्रशासन ने उन्हें हाजिरी लगाने व काम करने से मना कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन


मानवता के खिलाफ है विवि का फैसला
श्रीनगर। आउटसोर्स कर्मचारियों व गढ़वाल विवि के छात्रों ने विवि के इस फैसले को मानवता के खिलाफ बताया। आउट सोर्स कर्मचारियों ने कहा कि गढ़वाल विवि मेें आउटसोर्स के तौर पर करीब 400 कर्मचारी तैनात हैं, जिनकी रोजी रोटी इसी नौकरी से चलती है। नवंबर माह में दीपावली का त्योहार है। प्रत्येक संस्थान दीपावली में अपने कर्मचारियों को उपहार भेंट करता है, लेकिन विवि प्रशासन कर्मचारियों का रोजगार छीन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें