श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के आयोजन के निर्णय पर अंतिम मुहर लगा दी है। विवि ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार दीक्षांत समारोह में शिक्षा सत्र 2017-18 के छात्रों को उपाधि वितरित की जाएगी। दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए छात्र एक नवंबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
मंगलवार देर शाम कुलसचिव कार्यालय ने दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षा सत्र 2017-18 के (पीजी, एमफिल, पीएचडी) के छात्रों को उपाधि वितरित की जाएगी। दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दीक्षांत समारोह शुल्क एक हजार नियत किया गया है। समारोह में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को आयोजन के अभ्यास में भी भाग लेना होगा। बताया जा रहा है कि विवि प्रशासन दीक्षंात समारोह में राज्यपाल व सीएम सहित सैन्य अधिकारी को अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है।