फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य और रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के खिलाड़ियों ने 13 वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कास्य व रजत पदक हासिल किए। जिले के छात्रों ने पहली बार ताइक्वांडों प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बागेश्वर के मिनी स्टेडियम में 24 से 26 अक्तूबर तक राज्यस्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्र अंकित कमेड़ी, आयुष गौड़, कपिल बिष्ट, अंकित रावत, सादान अंसारी और रितिक पाठक ने प्रतिभाग किया। छात्र अंकित रावत ने 29-32 किलोभार वर्ग और आयुष गौड़ ने 48-51 किलोभार वर्ग में कास्य पदक हासिल किया, जबकि रितिक पाठक ने रजत पदक जीता। चमोली में ताइक्वांडो कोच शुभम शाह ने बताया कि गोपेश्वर के छात्रों ने पहली बार राज्य स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य और रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें