फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए 30 अक्तूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया जिला सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से जिले के सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक लेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया ने निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारियों को अपने-अपने मतदेय स्थलों की जांच कर मतदेय स्थलों की मूलभूत सुविधाओं के विवरण सहित अनिवार्य रूप से बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बारातघर में बनेगा मतदान केंद्र
गोपेश्वर। नगर पंचायत पोखरी में वार्ड दो लोअर बाजार में मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी का भवन निर्माणाधीन होने के कारण वार्ड में स्थित बारातघर को मतदान केंद्र बनाया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने भी नए मतदान केंद्र को अपनी ओर से स्वीकृति दे दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने रिटर्निंग आफिसर पोखरी को नए मतदान केंद्र में मतदान से पूर्व बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें