फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत शिक्षा अधिनियम में आंशिक संशोधन के सुर तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक समिति ने संस्कृत शिक्षा अधिनियम 2015 पर आंशिक संशोधन की मांग की है। लक्ष्मणझूला रोड स्थित नेपाली संस्कृत विद्यालय में रविवार को समिति के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संस्कृत शिक्षकों ने संस्कृत विद्यालयों महाविद्यालयों में विगत कई वर्षों से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग रखी। शिक्षकों ने कहा कि संस्कृत शिक्षा अधिनियम 2015 में आंशिक संशोधन की जरूरत है। इसके अलावा पदोन्नति में कार्यरत अध्यापकों को टीईटी प्रशिक्षण में भी छूट देने, संस्कृत माध्यम से टीईटी प्रशिक्षण व्यवस्था विभागीय स्तर पर करने, संस्कृत विद्यालयों महाविद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के कार्यानुभव अंक निश्चित करने, निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अध्यापकों को ही नियुक्त देने की मांग रखी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश पूर्वाल, डॉ. संतोष मुनि, शांति प्रसाद डंगवाल, डॉ. भाष्कर भूषण पांडे, डॉ. दीप शिखा, मनोज द्विवेदी, शक्तिधर बहुगुणा, विजेंद्र, लक्ष्मी प्रसाद, गिरीश पांडे, राम प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें