फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में गाय के संरक्षण के लिए सैंचुरी का निर्माण किया जाएगा - स्वामी भास्कारानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। आयुष ज्ञान परीक्षण, गाय संरक्षण एवं वैश्विक पर्यावरण बदलाव सम्मेलन की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर आयुर्वेद और गौ संरक्षण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरे दिन आयुर्वेद और गाय संरक्षण को लेकर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्वामी भास्करानंद ने गाय के लिए सैंक्चुअरी (अभ्यारण्य) बनाने की परिकल्पना प्रस्तुत की।
स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन सत्संग भवन में शनिवार को समापन दिवस में आयुर्वेद शोध संस्थान के स्वामी भास्करानंद ने आयुर्वेद, गाय के संरक्षण और वैश्विक पर्यावरण बदलाव पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गाय का संरक्षण करना आवश्यक है। इसके लिए स्वामी चिदानंद की अध्यक्षता में वर्ल्ट काउ प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन (सीपीओ) का गठन किया जाना है। इसके अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, महासचिव कमल टावरी, वाइस चेयरमेन स्वामी भास्करानंद और मैनेजर डॉ. रमैया, कंसलटेंट श्रीनिवासन पदाधिकारी होंगे। इस कार्य योजना के तहत 18 हजार करोड़ के प्रोजक्ट से गाय के संरक्षण कि रूपरेखा तैयार की गई है। इसके लिए एनआरआई, धार्मिक संस्थाओं, दानदाताओं के सहयोग से कार्य किया जाएगा। योजना के तहत देश में विभिन्न स्थानों में गाय की सैंक्चुअरी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्वामी भास्करानंद ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभ पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ, आयुर्वेद विशेषज्ञ, प्रसिद्ध वैध, गौ विशेषज्ञ, जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

---
हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले जटिल कारकों को वात, पित्त, एवं कफ कहा जाता है। आयुर्वेदिक उपचार से तीनों तत्वों को संतुलित किया जाता है। आयुर्वेदिक भोजन हमारे शरीर के अंदर इन तत्वों के बीच संतुलन उत्पन करता है।
विज्ञापन

-डॉ. अजित सिंह यादव, नाड़ी वैद्य
---
गोमूत्र से कई असाध्य रोगों का उपचार किया जा सकता है। कैंसर समेत कई जटिल बीमारियों में गोमूत्र के सेवन से लोगों को लाभ मिला है। आयुर्वेदिक पद्धति में गोमूत्र, गोबर पर किए गए शोध से भी इसकी प्रमाणिता सिद्ध हुई है।
-डॉ. सुशील चौहान, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें