फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों ने बढ़ाई भाजपा और कांग्रेस की मुशिकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी के अलावा छह निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वहीं नाम वापसी के बाद भाजपा से दो और कांग्रेस से एक बागी मैदान में है।
विज्ञापन

बागियों को मनाने में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों का हाईकमान विफल हो गया है। भाजपा पृष्ठभूमि की मधु डोभाल और संजय प्रजापति मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस की शिल्पा नेगी ने नाम वापसी के सभी रास्ते बंद रखे। सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र का एकमात्र निकाय डोईवाला नगर पालिका है। इसमें भी भाजपा संगठन बागियों को मनाने के असफल रहा। हालांकि कुछ वार्ड सदस्य पदों के लिए बागियों के नाम वापसी होने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। कांग्रेस में टिकट वितरण से आक्रोश है। यूथ कांग्रेस की पदाधिकारी रही शिल्पा नेगी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में डटी हुई हैं।
विज्ञापन

डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
उम्मीदवार का नाम दल
नगीना रानी भाजपा
सुमित्रा मनवाल कांग्रेस
श्याम सिंह वर्मा उक्रांद
प्रीतम सिंह निर्दलीय
फुरकान अहमद कुरैशी निर्दलीय
मधु डोभाल निर्दलीय
विमल गोला निर्दलीय
शिल्पा नेगी निर्दलीय
संजय कुमार प्रजापति निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें