फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही पटाखा दुकान सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच पटाखे की गैर लाइसेंसी दुकान को पुलिस सीज कर दिया है। इसके अलावा कई लाइसेंसी दुकानदार आबादी के बीच अवैध तरीके से गोदाम संचालित करते पाए गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के औचक निरीक्षण के दौरान की गई।
कोतवाल रितेश साह ने बताया कि शुक्रवार को दीपक कोहली पुत्र भाई मदन कोहली निवासी 100 मुखर्जी मार्ग के दुकान नंबर-1 क्षेत्र रोड पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदार से विस्फोटक सामग्री का लाइसेंस नहीं दिखा सका। दीपक कोहली ने सिर्फ लाइसेंस का आवेदन किया है। इस दौरान एसडीएम प्रेमलाल, नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पटाखे की 26 बड़ी पेटी बरामद कर दुकान सीज कर दी गई। निरीक्षण के दौरान आबादी के बीच एक दुकान में पटाखे का गोदाम भी मिला। हालांकि दुकानदार को जल्द गोदाम खाली करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार आती रहीं नेताओं और विधायकों की सिफारिशें
दीपावली पर्व के मौके पर नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे की दुकानें संचालित करना कोई नई बात नहीं है। नियमानुसार पटाखे की दुकानों और गोदाम के लिए आबादी वाले क्षेत्र में लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। नगर में ऐसी करीब दो दर्जन दुकानें संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस हरकत में आई तो कई मंत्रियों और विधायकों के फोन घनघनाने लगे। हालांकि की मीडिया की मौजूदगी के कारण कार्रवाई रुक नहीं पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें