ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून चमन सिंह, चौधरी गौरव सिंह समेत सभी पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।
इस दौरान सर्वसमम्मति से चुनाव के लिए तीन कमेटियों का गठन किया गया। इसके तहत चुनाव समितियों के संयोजक जिलाध्यक्ष होंगे। चुनाव संचालन समिति में हर्षवर्धन शर्मा, विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत, शिव मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, जयपाल जाटव, राजेश व्यास, विनोद चौहान, रामविलास रावत, सुनील गुलाटी, वेदप्रकाश शर्मा, सैय्यद मुमताज हाशिम, अरविंद जैन, राजेंद्र तिवारी, कमला शर्मा, सरोज देवरानी, सनत शास्त्री, ज्योति सजवाण, सुधीर राय, शैलेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र सजवाण, खुशहाल सिंह राणा शामिल हैं। चुनाव प्रचार समिति में संजय गुप्ता, विजेंद्र गौड़, नंद किशोर, विनोद भट्ट, दीपक जाटव, महावीर उपाध्याय, मनोज गोसांई, सहदेव सिंह राठौर, संजय शर्मा, अब्दुल रहमान, उमा ओबराय, कृष्णा रमोला, सुनिल गोस्वामी, जतिन जाटव, दिनेश चंद्र मास्टर, विवेक वर्मा, संजय भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू पांडेय, दीपक धमांदा, एकांत गोयल, प्रवीन गर्ग, नीरज शर्मा, अमित पाल, रोशनी देवी, राकेश मेहरा, रमेश गोंड, संजय ध्यानी, सतीश यादव, ललित मोहन शर्मा, किशोर गौड़, महेश सूद, उत्तम कुंवर, राजीव शर्मा, त्रिलोकी, विजय कुमाई, राहुल प्रजापति, आशीष रतूड़ी, विक्रम भंडारी, रुकुम पोखरियाल, आशू वर्मा, जितेंद्र रांगड, शेर सिंह रावत, वीए पयाल, राजेश राजभर, रामकुमार भदौरिया, ललित सक्सेना, पवन शर्मा को रखा गया है। सलाहकार समिति में हरिमोहन गुलाटी, कमला प्रसाद भट्ट, चंदन सिंह पंवार, शांता राणा, रतन मणि नौटियाल, प्रदीप जैन, मोहन सिंह रावत शामिल हैं।