फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर में हुए विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। विजयदशमी पर्व पर शुक्रवार को पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ गोपेश्वर के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अब सात महीने तक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन गोपीनाथ मंदिर में होंगे। रुद्रनाथ की उत्सव डोली सगर गांव में स्थित प्राचीन सकलेश्वर मंदिर से होते हुए गोपीनाथ मंदिर में पहुंची
विज्ञापन

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को बंद हो गए थे। ल्वींठी बुग्याल और सकलेश्वर मंदिर में प्रवास के बाद शुक्रवार को सकलेश्वर मंदिर में रुद्रनाथ की उत्सव डोली की विशेष पूजा-अर्चना हुई। दोपहर में भोग लगने के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। पुजारी हरीश भट्ट के साथ अपराह्न तीन बजे डोली गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। भगवान रुद्रनाथ के स्वागत के लिए गोपीनाथ मंदिर परिसर में कई भक्त जुटे हुए थे। गोपेश्वर गांव की महिलाओं और तीर्थयात्रियों ने भी डोली का फूल-मालाओं से स्वागत कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद रुद्रनाथ भगवान गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गए। इस मौके पर पंडित प्रयागदत्त भट्ट, अनसूया प्रसाद, बदरी प्रसाद, प्रेमबल्लभ भट्ट, कांति भट्ट, नवल भट्ट, नवीन भट्ट, वंशीधर भट्ट, अवतार सिह, मनीष नेगी, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र असवाल, चंद्रकला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें