फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। दशहरे पर नगर में शांति और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रवींद्र सिंह नेगी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें। उन्होंने निकाय चुनावों के तहत लगी आचार संहिता का अनुपालन करने की बात भी कही।
विज्ञापन

बैठक में ठेकेदारों से बाहरी मजदूरों के सत्यापन कराने की बात कही गई और किराएदारों, फेरी वालों का सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, व्यापारियों की ओर से सड़क किनारे सामान लगाने से यातायात प्रभावित होने और सड़कों पर अनियमित तरीके से वाहन खड़े करने पर कार्रवाई करने आदि की मांग की गई। बैठक में टैक्सी यूनियन के कुंवर सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह फनियाल, कुंदन सिंह, दिनेश गौड़, रामचंद्र गौड़ और मंगलनाराण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें