फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला क्षेत्र में फिर हुई गुलदारों की चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। क्षेत्र में गुलदारों की बढ़ती चहलकदमी के बाद राजाजी पार्क प्रशासन ने मुश्तैदी बढ़ा दी है। बरसात के समय से कैमरा ट्रैप से ओझल हो चुके गुलदारों ने फिर से दस्तक देकर प्रशासन की चिंता बड़ा दी है। बुधवार को मोतीचूर रेंज कार्यालय में राधा और रंगीली हथनियों पर सवार होकर गश्ती दल को रेंज के गुलदार की सक्रियता वाले इलाकों के लिए रवाना किया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज वन्यजीव को लेकर सबसे संवेदनशील रेंज मानी जाती है।
विज्ञापन

रेंज में सक्रिय गुलदारों ने आसपास के सटे ग्रामीण आबादी और हाइवे तक अब तक कुल 22 घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल ही में बीते बरसात के सीजन में रेंज की सीमाओं पर लगे कैमरा ट्रैप में गुलदार की चहलकदमी उनके घने जंगल की ओर लौट जाने के बाद से ठप थी। किंतु पिछले सप्ताह से रेंज की जोहड़ा और सत्यनारायण सेक्शन में गुलदारों की चलकदमी कैमरा ट्रेप में लगातार दर्ज होने से राजाजी प्रशासन की चिंता बढ़ गई। इसको लेकर रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि बीते सप्ताह से गुलदारों की लोकेशन आबादी से सटी सीमाओं पर कैमरों में दर्ज हुई है। इससे पहले भी रेंज में लगातार 70 कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें