फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया महोत्सव में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

लायनेस क्लब के डांडिया महोत्सव में नाच-गाने की धूम रही। हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी और गुजराती गानों पर महिलाओं ने जमकर डांडिया और गरबा खेला। एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने किया। महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रेहाना को रेनू केष्टवाल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सास-बहू और देवरानी-जेठानी ने एक साथ रैंप वॉक कर फैशन के जलवे बिखरे, तो कपल ने भी नृत्य कर डांडिया खेला। सास-बहू के रैंप वॉक में बेबी कौर और सुखमणी की जोड़ी प्रथम रही। अंजू गुलेरिया, ज्योति दूसरी और ममता अग्रवाल, कल्पना की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। चौथे स्थान पर रहीं रंजना अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। देवरानी-जेठानी के रैंप वॉक में भावना चावला-सीमा प्रथम रहीं। दृष्टि-दीक्षा दूसरे और शानू-सुषमा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। राधिका-दीपिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डॉ. हिमांशु राणा और डॉ. एकता राणा की जोड़ी को बेस्ट कपल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अक्षिता गौड़ स्टार इवनिंग चुनीं गईं। विजेताओं को क्लब की चेयरपर्सन रूपा शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष दीपा कुमार, वीणा चंडोक, सीमा रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें