फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्यामंदिर मढी के नाम रही ओवर ऑल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड की स्कूली खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी ओवर ऑल चैंपियन रहा। जीआईसी जखंड द्वितीय व जीआईसी किलकिलेश्वर व जीआईसी डांगचौंरा संयुक्त रूप से तृतीय रहा।
विज्ञापन

जीआईसी किलकिलेश्वर परिसर में विकासखंड स्तरीय स्कूली खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड के 28 विद्यालयों के 215 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग (बालक) जीआईसी जखंड का चरण कुमार, बालिका वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर मढी चौरास की सपना चैंपियन रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में जीआईसी जखंड के कर्मवीर व बालिका वर्ग में जीआईसी डांगचौंरा की हिमानी प्रथम रही। अंडर-14 बालक वर्ग में जीआईसी डांगचौंरा के धीरज रावत व बालिका वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर की हंसिका चैंपियन रहे। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह रावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदयभानु सिंह बिष्ट, सतीश बलोनी, शिव प्रसाद रतूड़ी, रघुबीर सिंह कंडारी, मेहरबान सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें