फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कौब में आयोजित हुई पशु प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत कौब में पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 30 पशुपालकों ने 79 पशुओं के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मगन लाल की अध्यक्षता में आयोजित पशु प्रदर्शनी में पशु चिकित्सक डा. उदय शंकर गुप्ता और डा. राजेश दुबे ने पशुपालकों को मवेशियों में होने वाली बीमारी और उपचार के टिप्स दिए। सरकार की ओर से पशुपालकों की आर्थिकी को सबल करने की योजनाओं के बारे में बताया। पशु प्रदर्शनी के गाय वर्ग में पार्वती देवी ने प्रथम, दलवीर सिंह द्वितीय और दीपक सिंह की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भैंस वर्ग में चरन सिंह की भैंस प्रथम, दर्शन सिंह की द्वितीय और गोपाल सिंह की तृतीय रही। बैल की श्रेणी में इंद्र सिंह के बैलों की जोड़ी प्रथम, अवतारी लाल के द्वितीय और विनोद कुमार के तृतीय रहे। घोड़ा-खच्चर श्रेणी में विनोद कुमार के घोड़े प्रथम, कय्या लाल के द्वितीय और सोबन लाल के घोड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट मोहन जोशी, दलवीर सिंह कंडवाल, त्रिलोक सिंह राणा और संग्रामु लाल भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें