फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल/रुद्रप्रयाग। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भी देवी मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर और सिमली के चंडिका मंदिर में आयोजित नवरात्र अनुष्ठान के चलते क्षेत्र देवी जयकारों से गुंजायमान रहे। पौराणिक उमा देवी मंदिर में नवरात्र पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मज्याड़ी, राड़खी, सिमली, सेनू, डिम्मर, बणगांव, मठोली सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु मां चंडिका की पूजा के लिए सिद्धपीठ चंडिका मंदिर सिमली पहुंच रहे हैं। वहीं लंगासू, आदिबदरी, देवल, नौटी, गैरसैंण, नारायणबगड़, बधाणगढ़ी, दशोलीगढ़ के कालीमठ आदि के कई मंदिरों में नवरात्र का पाठ चल रहा है।
विज्ञापन

देवाल में आयोजित दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा की। पंडित हंसा मिश्रा ने मां नव दुर्गा की दुर्गा सप्तशती मंत्रों से पूजा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा, कमलेश, हेम मिश्रा, उमेश चंद्र सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
रुद्रप्रयाग में पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की पूजा की गई। शक्तिपीठ कालीमठ, मठियाणाखाल, फेगू स्थित दुर्गा मंदिर सहित सिद्धपीठ जसोली हरियाली मंदिरों में कीर्तन-भजन किया जा रहा है। भक्तों ने परिवार सहित आराध्य के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें