श्रीनगर। सुनींद होयुं छ झांपू बोडा से चर्चित हुए लोक गायक पवन सेमवाल का एक और गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गीत के जरिए उन्होंने विपक्षियों को जवाब दिया है, जो उनके गाने पर सवाल उठा रहे थे। यह गाना नौ अक्तूबर को रिलीज हुआ है। अब तक करीब आठ हजार लोग गाने को देख चुके हैं।
दिल्ली में रह रहे टिहरी जिले के चाका पिछवाड़ा गांव के निवासी पवन सेमवाल का वीडियो एलबम उत्तराखंडी जागी जावा 29 अगस्त को रिलीज हुआ था। भाजपा के लोगों ने गाने के बोल और वीडियो पर उनकी आलोचना की थी। यहां तक कि उनकी पूरी टीम पर केस भी दर्ज करा दिया गया। हालांकि पवन ने कुछ आपत्तिजनक दृश्यों पर माफी मांगते हुए यूट्यूब चैनल से उनको हटवा दिया था।
उनके इस गीत के जवाब में गायक मुकेश कैंतुरा एक गाना ले आए, जिसके बोल हैं षड़यंत्र न रचा मेरा गीतांग भायों रे। यू्ट्यूब मेे रिलीज इस गाने में साफ झलकता है कि जो-जो आरोप पवन ने गीत के जरिए सरकार पर लगाए थे, उसका जवाब देकर सरकार और मुख्यमंत्री को बचाने की कोशिश की गई है। अब पवन ने किलै गै होलू मैन किले गै होलू, सच बिना रयेंदू नी, अर झूठ गएदूं नी च गीत के जरिए विरोधियों को जवाब दिया है। पवन ने कहा कि मैंने तो सिर्फ उत्तराखंड में शराब, बलात्कार और भ्रष्टाचार पर उंगली उठाई थी, किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगाया था।