फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के आउटसोर्स कर्मचारियों पर लटकी छटनी की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में आउट सोर्स व अन्य स्रोतों से तैनात कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। अब इन कर्मचारियों को एक नवंबर से सेवा विस्तार के लिए विवि प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के विभिन्न विभागों व तीनों परिसरों में आउटसोर्स व अन्य स्रोतों (सुरक्षाकर्मियों) से तैनात कर्मचारियों पर छटनी की तलवार लटक गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा 31 अक्तूबर तक के लिए थी। 31 अक्तूबर के बाद विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के सेवा विस्तार के लिए विभागाध्यक्षों को विवि प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के बाद कुलसचिव डा. एके झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विवि मे वर्तमान समय में 400 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें