श्रीनगर। हेमवंती नंदन बहुगुणा जीआईसी देवलगढ़ के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए समिति ने रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 14 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों की सूची के साथ ही कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं।
देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि 14 नवंबर को होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पुरातन छात्र रहे कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, पूर्व मेयर व वर्तमान में धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली होंगे। कार्यक्रम में सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा को भी आमंत्रित किया गया है।