वॉलीबाल में सांरगधरवाला ने रानीपोखरी को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर क्रीड़ा भारती की ओर से भोगपुर में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में सांरगधरवाला की टीम ने रानीपोखरी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। वॉलीबाल के पूर्व अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी ,विजय शर्मा, सर्वेश रावत, सुभाष रावत, सतीश सेमवाल, गीतांजलि रावत, सुचिता रावत, नरेश कुमार, राकेश नौटियाल, प्रेम पुंडीर, नितिन रावत, मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।