फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे उद्योगपति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राज्य सरकार तीर्थनगरी में देसी विदेशी उद्योगपतियों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने जा रही है। इसके लिए सरकार ने मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट में खास इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में गंगातट पर आरती से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम और उद्योगपतियों को रात्रि भोज में पहाड़ी व्यंजन परोसा जाना शामिल है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि विदेशी उद्योगपतियों के सामने उत्तराखंड के टूरिज्म को प्रमोट किया जाना कार्यक्रम में रखा गया है। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में गंगा आरती स्थल पर उनके स्वागत कार्यक्रम में भी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक नजर आएगी।
विज्ञापन

सीएस ने बताया कि मुनिकीरेती के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय है। इसमें पर्यटन सचिव और जीएमवीएन की एमडी को तमाम तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य विभागों के कार्य भी तय हैं। बताया कि कैलासगेट से रिजॉर्ट तक कई स्थानों पर उद्योगपतियों को दीवारों की पेटिंग से भी राज्य की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

मुझे सड़कों की सबसे अधिक चिंता
मुख्य सचिव उत्पल कुमार का कहना है कि तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में सड़कों की बदहाली की मुझे चिंता है। संबंधित विभागों को इस बाबत बजट दिया गया है। मौसम की खराबी के चलते सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया था। फिलहाल मौसम सामान्य है। लिहाजा चार दिन के भीतर सड़कों को चकाचक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी ने भी किया निरीक्षण
एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव के निरीक्षण से पूर्व शनिवार सुबह कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से फीडबैक लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा का मुकम्मल खाका तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

कांट्रेक्टर पर बिफरे सीएस
मुख्य सचिव उत्पल कुमार के व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर खफा हो गए। उन्होंने व्यवस्थाओं को बनाने में धीमी गति पर संबंधित कांट्रैक्टर को खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें