फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की तालीम लेकर स्वदेश लौटे विदेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पटना गांव में ऋषिकेश योग पीठ संस्थान की ओर से आयोजित छह सप्ताह की योग प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान दर्जनभर से अधिक देशों के 22 योग जिज्ञासुओं ने विभिन्न विधाओं की तालीम ली। पर्यटन विभाग के निदेशक की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को योग पीठ संस्थान में योग प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन विभाग के निदेशक नरेंद्र सिंह कुईरियाल और यूसेक के निदेशक प्रो. एमपीएस बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छह सप्ताह तक योग की विधा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 22 योग जिज्ञासुुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उत्तराखंड में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर संस्थान की सराहना भी की।
संस्थान के संचालक दिगंबर नौटियाल ने बताया कि कार्यशाला में ब्राजील, चीन, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, जर्मनी, इजराइल, अमेरिका, इग्लैंड, कनाडा आदि देशों से योग जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि उन्हें योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया । बताया कि सभी विदेशी साधकों को कार्यशाला में निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर रोशन कुकरेती, हर्षमणि नौटियाल, कमलेश उनियाल, पटना के ग्राम प्रधान पुष्कर भंडारी, टीकाराम पुरवाल, अनूप पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें