फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी में सदस्यों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में लोनिवि की कार्यप्रणाली से नाराज सदस्यों ने सदन में हंगामा किया। सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए लोनिवि के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सदन से नदारद रहने पर लोनिवि, ऊर्जा निगम, पीएमजीएसवाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का प्रस्ताव डीएम को भेजने की बात कही।
ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि लोनिवि की सभी सड़कों की हालत खतरनाक बनी है। लोनिवि के ईई का कार्यालय 13 किलोमीटर की दूरी पर है इसके बाद भी ईई बैठक में नहीं आए। इससे नाराज सदस्यों ने सदन में हंगामा किया और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। ब्लाक प्रमुख ने मामले में सीएम को कार्रवाई का पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया, तब सदस्य माने। बैठक में प्रधानों ने कहा कि विधवा, दिव्यांग, विधवा पेंशन एक साल से नहीं मिल रही है। वहीं एक साल से एससी और एससटी के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। ग्राम प्रधानों ने एक साल से मनरेगा के मजदूरों का भुगतान न होने का मामला भी उठाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हरमल और रामपुर सहित कई गांवों की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त पड़ी है जिसे विभाग ठीक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुष्कर गड़िया ने हरमल में एएनएम की तैनाती की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि पोखरीगाड़-पलबरा में नहर बनाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किया गया जबकि यहां नहर पर काम ही नहीं किया गया है। इस पर प्रमुख ने नहर निर्माण की जांच केेे निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में डीडीओ संजय राय, डीपीआरओ बीएस दुग्ताल, बीडीओ एमपी भटट, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, गंगा सिंह, हीरा पहाड़ी, हीरा राम, मंजू परिहार, जानकी देवी, पुष्पा जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें