फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेआरएफ के लिए नौटी की प्रिया का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। कर्णप्रयाग ब्लाक के नौटी गांव की प्रिया रावत का चयन जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए हुआ है। प्रिया अब कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय धरवाड़ कर्नाटक से कृषि विज्ञान में रिसर्च करेगी।
विज्ञापन

नौटी निवासी प्रिया के पिता राजेंद्र सिंह रावत गैरसैंण के श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम में कार्यरत हैं और मां लक्ष्मी रावत कर्णप्रयाग ब्लाक में एनएचएम के तहत ब्लाक समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। प्रिया ने 12वीं की पढ़ाई कर्णप्रयाग के राजकीय इंटर कालेज नैणी से पूरी की। इसके बाद गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से कृषि विज्ञान में स्नातक किया। अब जूनियर रिसर्च फेलोशिप में चयन होने पर आगे की पढ़ाई और शोध प्रिया कर्नाटक से करेगी। प्रिया का कहना है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सार्थक होगा जब लोग बेटियों को भी बेटों के समान पढ़ाई में योगदान देंगे। नौटी क्षेत्र के अरुण मैठाणी, सुभाष रावत, पवन रावत और मुकेश नेगी आदि ने प्रिया की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें