फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा मकान, छह लोग दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। तहसील क्षेत्र के चातरा गांव में रविवार सुबह तेज बारिश के बीच एक कच्चा मकान ढह गया। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के छह लोग मकान के अंदर सोए हुए थे। पड़ोसियों ने किसी तरह सभी लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। गनीमत रही कि हादसे में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जयपाल पुत्र गिलासू का चातरा गांव में कच्चा मकान है। वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। रविवार सुबह को वह परिवार समेत घर पर सोया हुआ था। तेज बारिश के बीच अचानक सुबह छह बजे मकान भरभरा कर ढह गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने किसी तरह मलबे के नीचे दबे परिवार के सभी सदस्यों को बहार निकाला। पीड़ित ने बताया कि मकान के ढहने से घर में रखा सामान अनाज, कपड़े, बर्तन, कॉपी किताबें सब कुछ दबकर रह गया है। ऐसे में उसके सामने छत को लेकर संकट खड़ा हो गया है। उन्हें परिवार समेत रिश्तेदारों के यहां शरण ली हुई है। उधर, राजस्व उपनिरीक्षक हनोल विनोद भंडारी ने बताया कि मामले की रिपार्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें