फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में शुरू हुई राफ्टिंग, दो घंटे बाद रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने ऋषिकेश क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए अनुमति दे दी है। शनिवार को अनुमति मिलने के बाद गंगा में रंग-बिरंगी राफ्टों पर पर्यटक साहसिक पर्यटन का रोमांच उठाते नजर आए। दो घंटे बाद ही टिहरी प्रशासन से राफ्टिंग गतिविधियों को रोक दिया। टिहरी प्रशासन का कहना है कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते साहसिक खेलों पर रोक लगाई गई है, एक-दो दिन बाद इसकी अनुमति दे दी जाएगी। एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि गंगा में राफ्टिंग के लिए संचालकों को यूटीडीबी ने अनुमति जारी की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पूर्व के वर्षों में मानसून के बाद 15 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग प्रारंभ हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष हाईकोर्ट के आदेश के बाद समय से पहले राफ्टिंग को रोक दिया गया था। बताया कि पर्यटकों को राफ्टिंग कराते वक्त सुरक्षा के सभी मानकों को ख्याल रखने के निर्देश संचालकों को दिए गए हैं। प्रशासन समय-समय पर मानकों की जांच के लिए चेकिंग अभियान भी चलाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को करीब दो घंटे की गतिविधियों के बाद गंगा में साहसिक खेल रोक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें