फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में लग रहे स्क्रीनिंग प्लांट का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। फतेहपुर गांव में लगाए जा रहे स्क्रीनिंग प्लांट का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को भारी संख्या में ग्रामीण डोईवाला तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए और महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु थापा के नेतृत्व में प्लांट के विरोध में नारेबाजी शुरू कर धरना प्रदर्शन किया। तहसील में आयोजित सभा में कांग्रेस नेत्री मधु थापा ने कहा कि फतेहपुर आबादी क्षेत्र में प्लांट को लगाने की प्रक्रिया शुरू होने पर जानकारी मिलने पर ग्रामीण मुखर हुए हैं।
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीणों का इसका पता नहीं चल सके इसके लिए आपत्ति की सूचना को अंग्रेेजी समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्लांट पूरी मानकों के विपरीत स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम डोईवाला को ज्ञापन देकर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया रोकने की मांग करते हुए मानकों की जांच कराने का अनुरोध किया है। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र पाल, निर्मल सिंह, रागिनी जौहरी, रश्मि थापा, मुस्कान, प्रमिला गुरुंग, किशोर थापा, मीना देवी, संजू देवी, सावित्री देवी, नीलम कौर, बसंती, सरोज, फूलवती, सुनीता, राजकुमारी, कोमल, तेजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, राजेश्वरी और प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट्स
कुछ महिलाओं की ओर से प्लांट की शिकायत की गई है। मामले की जांच करवाई जाएगी, यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
मनवर सिंह कंडारी, तहसीलदार, डोईवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें