ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी) रुड़की में शनिवार को पासंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें दो साल से कठिन प्रशिक्षण ले रहे 120 जवान पासआउट होकर विभिन्न यूनिटों का हिस्सा बन गए। सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल अजय बत्रा ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीईजी का गौरवमयी इतिहास रहा है। देश की ओर से लड़े गए युद्ध हों या देश में आई आंतरिक आपदा, हर मौके पर बीईजी जवानों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। खेल के क्षेत्र में भी बीईजी ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड में शामिल जवानों को अनुशासन के साथ रहकर काम करना होता है। इस अवसर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।