देवप्रयाग। विज्ञान महोत्सव की दो दिवसीय अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में ओमकारानंद पब्लिक स्कूल व राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। समापन पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल व प्रधानाचार्य वाईके सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्राफी भेट कर सम्मानित किया।
शनिवार को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज देवप्रयाग में अंतर विद्यालयी विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में ओमकारानंद पब्लिक स्कूल के मौलिक जोशी, सक्षम कोटियाल व नितीश पंचपुरी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि अमित, मुदित पंडित, ऋषभ द्वितीय व वैष्णवी, श्रीनिधि तथा साक्षी का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कालेज की पायल व आंचल प्रथम, अंशिका व दीक्षा द्वितीय व ओमकारानंद पब्लिक स्कूल की आयुषी, रचित, रीतिका के मॉडल तीसरे स्थान रहे। विज्ञान मेला सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कालेज के अजय व राहुल प्रथम, आदित्य भट्ट द्वितीय व आयुष ध्यानी तृतीय रहे। जबकि जूनियर वर्ग में ओमकारानंद की सौजन्या प्रथम, अभिषेक द्वितीय व उभयतुल्ला तृतीय रहे। विज्ञान ड्रामा में आदर्श इंटर कॉलेज की प्रियांशी की टीम प्रथम, ओमकारानंद स्कूल की संध्या व आस्था की टीम द्वितीय रही। क्वीज प्रतियोगिता में जीआईसी के रोहित, आयुषी व सचिन प्रथम, आदित्य, जय सिंह व आयुष द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर के आदित्य, आयुष्य तथा आयुष्मान तृतीय रहे। इस मौके पर हरपाल सिंह सैनी, नवीन पोखरियाल, महेश अलखनिया, नेहा पंचभैया, रविचंद्र सिंह व विपिन चंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।