फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्थानीय लोगों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर बस्तियों की सुरक्षा व समस्याओं के निराकरण करने की मांग की है। कहा कि पांच साल पूर्व सिंचाई विभाग ने अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षा दीवारों का निर्माण करवाया था, तब से बस्तियों के लोग अनेक समस्याओं से जूझ रहे है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के कमलेश्वर, केदार मोहल्ला व न्यू कमलेश्वर आदि के लोगों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। कहा कि सिंचाई विभाग ने वर्ष 2013 में अलकनंदा नदी के कटाव से बस्तियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया था, लेकिन विभाग ने निर्माण के दौरान दीवार से लगी भूमि को समतल नहीं किया। ज्ञापन साैंपने वालों में लाल सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह राणा, शिव सिह नेगी, हरीश चंद्र, पवन नौटियाल, जसपाल चौहान व गंभीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें