फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे प्रशिक्षण के लिए मनोबल का उच्च स्तर बनाए रखना आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में सीनियर इंस्पेक्टर कैडर कोर्स का शुभारंभ किया गया है, जिसमें 70 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद सभी सीनियर इंस्पेक्टर राजपत्रित अधिकारी बनने की योग्यता अर्जित कर लेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण केंद्र में सीनियर इंस्पेक्टर कैडर कोर्स का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षु को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत, कुशल नेतृत्व क्षमता रखने वाला बलकर्मी तैयार करना है, जिससे कि वह अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से कर सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, एसएसबी एक्ट, हथियार संबंधी जानकारी, मैप रीडिंग, सीमा प्रबंधन, मानव तस्करी व आपदा प्रबंधन का सैद्धांतिक व प्रायोगिक अध्ययन कराया जाएगा। कोर्स में 65 पुरुष व 5 महिला सीनियर इंस्पेक्टर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण 24 नंवबर तक चलेगा। इस दौरान कमांडेंट एनएस रौतेला, डा. विनय अग्रवाल, डा. ममता अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें