बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बारिश
गोपेश्वर। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित जिले के निचले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया है। जिले में सुबह से ही चटख धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम करीब चार बजे मंडल घाटी से अचानक आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। गोपेश्वर के साथ ही नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पोखरी, घाट और जोशीमठ क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। ब्यूरो