फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने क्षेत्रपाल गांव में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भरत सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने क्षेत्रपाल गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व सैनिकों ने गांव के आम रास्तों और पानी के स्रोतों की सफाई की। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भरत सिंह रावत ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग की ओर से क्षेत्रपाल गांव को गोद लिया गया है। गांव में समय-समय पर ग्रामीणों को स्वच्छता, साक्षरता, पॉलिथीन उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, पूर्व सैनिक गंभीर बिष्ट आदि मौजूद थे। गोपेश्वर में जीआईसी गोपेश्वर के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी कुंवर सिंह रावत और द्वितीय आफिसर विजय पंत के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर कूड़ा एकत्रित किया। कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें