पोखरी। विधिक साक्षरता शिविर में आम लोगों के साथ ही छात्र-छात्राओं को अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न कानून की जानकारी दी गई। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय और शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू देवी ने कहा कि आम जनमानस को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह कुंवर ने कहा कि न्याय विभाग ने प्राधिकरण बना कर सराहनीय कार्य किया है। इससे आज गांव-गांव में लोगों को कानूनी जानकारी मिल रही है। अधिवक्ता देवेंद्र बर्तवाल ने वन एवं पर्यावरण और महिला उत्पीड़न से बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर अधिवक्ता जयेंद्र झिंक्वाण, राजेंद्र असवाल, तहसीलदार आर के सुयाल और सहायक समाज कल्याण अधिकारी पिंकी आदि मौजूद थे।