गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए। बाद में थाना पुलिस की टीम के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
बुधवार को किसी बात को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा के साथ कुछ छात्रों की हाथापाई भी हुई। दोनों पक्षों की ओर से मामला बढ़ गया। छात्र संघ अध्यक्ष ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष कुंदन राम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी ने बताया कि छात्रों के बीच हुए विवाद की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने छात्रों को कैंपस परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।