श्रीनगर। गढ़वाल विवि की अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता की चैंपियनशिप डीएवी कालेज देहरादून के नाम रही। डीएवी की टीम ने रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में बिड़ला परिसर की टीम को हराया।
बुधवार को गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीएवी देहरादून व बिड़ला परिसर की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचकारी मुकाबले में डीएवी देहरादून ने बिड़ला परिसर को 34 के मुकाबले 37 से हराया। बीते मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा ने कहा कि गढ़वाल विवि का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान मिलें, जिससे विवि के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके। विशिष्ट अतिथि सहायक छात्र अधिष्ठाता प्रो मोनिका गुप्ता ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करती हैं। अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की गई। आयोजन समिति के डा. मुकुल पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर गढ़वाल विवि की बास्केटबाल (महिला) टीम का चयन किया जाएगा। जो अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं में गढ़वाल विवि का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के आयोजन में मोहित बिष्ट, डा. हीरालाल यादव, डा. बीएस भंडारी, रमेश रावत, सुदीप कुमार ने सहयोग दिया।