फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ और कर्मचारियों के बीच नहीं थम रहा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी संघ और डीएसओ के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने डीएसओ के स्थानांतरण की मांग पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। संयुक्त कर्मचारी परिषद, राजकीय वाहन संघ के साथ ही जिला उद्योग व्यापार मंडल ने भी हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी 11 सितंबर से डीएसओ के स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि डीएसओ जिला स्तरीय बैठकों में भी प्रतिभाग नहीं कर रही हैं। बैठकों में कर्मचारियों को भेजा जा रहा है और मनमाने ढंग से स्थानांतरण किए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ के स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा और गोपेश्वर के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर इंद्रदेव नौटियाल, महेंद्र सिंह, डीपी जोशी, वीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप रावत, संतोष कुमार, भगवती प्रसाद सती और बीना बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें