ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर श्री गणेश प्रतिमा का स्थापन करने के बाद पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रीमद्भागवत कथा और कांवड़ सेवा समिति की ओर से श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर रेलवे रोड़ पहुंची। पंडित रमेश डंडरियाल ने विधिविधान से श्री गणेश प्रतिमा को स्थापित कराया। शोभायात्रा में रामनिवास अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, इंद्रेश अरोड़ा, स्वदेश पाल, पुष्पा अग्रवाल, सियाराम गिरी, मुकेश गुप्ता, जगदीश गोयल, गौरव मल्होत्रा, चिराग, मगनदेवी, संगीता अग्रवाल, राजबाला गोयल,पूनम , मंजू गुप्ता,सीमा, नीलम, मंजू गोयल, बबीता मित्तल, नीता, सुरेन्द्र अग्रवाल, दीपक गुप्ता,अनिल सिंघल आदि थे।
श्री गणेश सेवा समिति राजीवनगर की ओर से बृहस्पतिवार को गणेश महोत्सव के तहत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड बाजों की धुन पर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। राजीवनगर में श्री गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। बताया गया कि 22 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संगीता कौशल, भारत भूषण पेले, अनीता, चंद्रप्रकाश, रेखा, अश्वनी, सुमन, गीता, सविता आदि तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। खैरी रोड़, गार्डन कॉलोनी डोईवाला के श्रद्धालुओं की ओर से गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया। श्रद्धालुओं की ओर से शिव मंदिर परिसर में श्री गणेश प्रतिमा का स्थापन किया गया।
कार्यक्रम में कुुसुम शर्मा, उषा श्रीवास्तव, अंजू त्यागी, पुष्पा उपाध्याय, शंकुतला देवी, बबीता, नीतू ,प्रिया, इंद्रवती, सावित्री, कंचन, सविता, मालती आदि श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल डोईवाला की ओर से श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में प्रेमनगर बाजार गुरुद्वारा रोड़ स्थित मंदिर में श्री गणेश भगवान को विराजमान किया गया। कार्यकर्ता वाद्य यंत्रों की धुनों पर नगर परिक्रमा के साथ भगवान गणपति को लेकर आए। पंडित गणेश नौडियाल ने प्रतिमा को मंत्रोच्चार के साथ विराजमान कराया। इस दौरान राजबीर खत्री, अमित वर्मा, अनिल चौहान, राकेश सिंह, सुधांशु गर्ग, शुभम, तरूण सैनी, अंकित राजपूत, वरदान सेठ, प्रवीण सैनी, अश्वनी ठाकुर, दीपांशु, वासु, रामसुख आदि मौजूद थे।