फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी लोकजात यात्रा मुंदोली पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। बधाण की ईष्ट देवी मां नंदा लोकजात यात्रा फल्दियागांव गांव से पूजा अर्चना के बाद रात्रि प्रवास के लिए मुंदोली गांव पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ आराध्य मां नंदा का भव्य स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को ब्रह्मबेला पर फल्दियागांव में लौसरी, सवाड़, फल्दियागांव, जैनबिष्ट आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने मां नंदा देवी की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा की। देवी देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद लोकजात यात्रा भक्तों के साथ फल्दियांगाव से रवाना हुई और कांडेई गांव की सीमा पर पहुंची। यहां महिलाओं ने मां नंदा की मांगल और जागर गीतों से स्तुति की। इसके बाद डोली यात्रा ल्वाणी गांव, हरनी गांव होते रात्री प्रवास के लिए मुंदोली गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने मां नंदा देवी का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा के मुख्य पुजारी कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़, नरेश गौड़, योगेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद, किशोर प्रसाद, बच्ची राम, भवानी दत्त, खीमानंद गौड़, दया राम गौड़, कांडे के प्रधान बीना देवी, बीडीसी मेंबर आशा देवी, रणजीत सिंह, ल्वाणी गांव में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रधान महेशी देवी, हरनी के प्रधान गंगा सिंह और लखपत सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। शुक्रवार को नंदा लोक जात यात्रा वांण गांव में रात्री प्रवास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाजंग में होगा भव्य मेला
देवाल। नंदा लोकजात यात्रा को लेकर गांव में मेलों व लोक उत्सव के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को लोक जात यात्रा के लोहाजंग पहुंचने पर मेले का भव्य आयोजन होगा। यहां नंदा चौक में डोली को रखा जाता है और हजारों लोग देवी के दर्शन करते हैं। इस मेले में हल्द्वानी, रामनगर, देहरादून, काशीपुर आदि शहरों के व्यापारी भी पहुंचे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें