- महिलाओं ने हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के साथ महिलाओं ने बुधवार को हरितालिका तीज का पर्व धूूमधाम के साथ मनाया। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई। सुबह से भजन कीर्तन और शाम को मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन कर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा गया।
बुधवार को शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक व्रती महिलाओं का तांता लगा रहा। मुहल्लों और कॉलोनियों में जगह-जगह महिलाओं ने शाम को समूह बनाकर शिव-गौरी का श्रृंगार-पूजन कर कथा सुनीं। अब शुक्रवार को महिलाएं सुबह पूजन कर व्रत का पारण करेंगी। शिव परिवार को दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कथा श्रवण के बाद विधि पूजन और रात्रि जागरण किया गया। घरों में दीप जलाए गए।
लक्ष्मणपुर गांव में भी गोरखाली समाज की ओर से हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव-पार्वती की कथा सुनीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर शांती गुरुंग, लक्ष्मी क्षेत्री, सरस्वती थापा, माला शर्मा, भारती थापा, मीनू गुरुंग, प्रतिमा क्षेत्री, प्रिया गुरुंग, ज्योति थापा, रश्मी थापा, सुनीता खत्री, किरण थापा, सुरेखा आले, इशा राना, पूनम प्रधान, शीतल क्षेत्री, सपना थापा, नीलम क्षेत्री आदि मौजूद रहे। वहीं, तेलपुरा गांव में भी गोरखाली समाज से जुड़ी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीत नेपाल की छोरी हूं मा, तीज की बला माईत आये को, फूल बुट्टे सारी, तीज को रहर आयो बरिलई गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर लक्ष्मी थापा, लीला थापा, स्वाति थापा, अनुपमा थापा, अनु थापा, शालिनी थापा, भावना राना, सुनीता थापा, अमिता थापा, सोनी गुरूंग, नीरू राना, मीनू शाह, नंदी बिष्ट, वीना खत्री, सोनी गुरुंग, नरेंद्र सिंह थापा, डॉ. योगेंद्र थापा, नीरज थापा, संदीप राना, विपेंद्र थापा, किरन गुरुंग, दीक्षांत थापा आदि मौजूद रहे। सेलाकुई, बाड़वाला, कटापत्थर, हरिपु कालसी, रसूलपुर, बरोटीवाला क्षेत्र में भी पर्व की धूम रही। उधर, राजावाला बाड़वाला गांव में भी हरितालिका तीज महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौरी क्षेत्री, तारा क्षेत्री, सीता थापा, किरण क्षेत्री, रीता क्षेत्री, काजल क्षेत्री, पायल क्षेत्री, प्रीति कार्की, रेखा क्षेत्री, भूमि क्षेत्री, पूनम क्षेत्री, शारदा रावत, सुशीला ठाकुर, ममता क्षेत्री आदि मौजूद रहे।