फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागड़ा पर्व पर हनोल में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जागड़ा पर्व पर महासू मंदिर हनोल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। पूरी रात जागकर देव स्तुति की गई। ढोल-दमाऊ की थाप पर लोक गीतों की मनमोहक छटा बिखेरी गई। देर रात तक मंदिर परिसर में भंडारा चलता रहा।
बुधवार की सुबह चार बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवता की विशेष पूजा अर्चना की गई। दिनभर देव दर्शन के लिए मंदिर में लोगों का आना-जाना लगा रहा। देर रात को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने भी देव दर्शन किए। इसके साथ ही हनोल, थैना, चिल्हाड़, लखवाड़, बिसोई, धिरोई, लक्सयार, पुनाह पोखरी, खारसी, कोटी, कनासर, थाणा, डूंगरा में भी श्रद्धालुओं ने रातभर जाग कर देव स्तुति की।
विज्ञापन

शुक्रवार को देव पालकी को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला जाएगा। जिसके बाद देव पालकी को स्नान के लिए सुबह 10 बजे देव स्नान के लिए देवपाणी (देव जलस्रोत) ले जाया जाएगा। जिसके बाद शाम चार बजे देव पालकी को दुबारा से विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, सचिन, मोहन लाल सेमवाल, आरएस रावत, एनएच पंवार, वजीर, सुनील कुमार, पुजारी हरिचंद नौटियाल, एसएसआई अनिल ममगाई, यूपीसीएल के एसडीओ अशोक कुमार, लोनिवि के अवर अभियंता विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


साहिया में लगा जाम
साहिया। जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र में जागड़ा पर्व को लेकर साहिया बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन का कोई भी कारिंदा मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों को जाम हटाने के लिए खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा। उपजिलाधिकारी कालसी चकराता बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें