फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की निगरानी में रहेगा परीक्षा प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में परीक्षा प्रकोष्ठ भी अब कैमरे की निगरानी में रहेगा। कॉलेज प्रशासन ने प्रकोष्ठ की निगरानी के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनका कंट्रोल रूम प्रशासनिक भवन को बनाया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय में अब सीसीटीवी कैमरों की संख्या 16 से बढ़कर 24 पहुंच गई है। दरअसल, राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के ऑटोनोसम बॉडी होने की वजह से उसका पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र महाविद्यालय के स्तर पर ही तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र तैयार करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कॉलेज कैंपस में परीक्षा प्रकोष्ठ बनाया गया है, जिसमें प्रश्नपत्र की छपाई आदि का कार्य किया जाता है और इसी भवन के कमरों में पेपर रखे भी जाते हैं। लिहाजा, कॉलेज की अंदरूनी सुरक्षा को मुकम्मल करने के लिए परीक्षा प्रकोष्ठ को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया है। इसके अलावा साइंस ब्लॉक और कला संकाय की बिल्डिंग में पहले से ही 16 कैमरे लगे हैं। प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं और प्राध्यापकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा प्रकोष्ठ कॉलेज का अहम हिस्सा है, जिसके चलते उसकी सुरक्षा किया जाना बेहद जरूरी है। बताया कि सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम प्रशासनिक भवन को ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें