फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने से पंचायत प्रतिनिधि नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और संचार के मुद्दे छाए रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि पिछले चार साल में बीडीसी के माध्यम से दिए गए प्रस्तावों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। क्षेत्र पंचायत की बैठकें मात्रा खानापूर्ति तक सिमट गई हैं।
विज्ञापन

यहां ब्लाक सभागार में बुधवार को संपन्न बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के अंतर्गत स्वीकृत व निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य में लोनिवि अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को पाखी-ह्यूंणा सड़क के निर्माण के लिए आंदोलनरत ग्रामीणों से मौके पर जाकर बात करने और जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
पैनी के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने कहा कि सलूड़-डुंग्रा सड़क से पैनी गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव की सुरक्षा के उपाय किए जाएं। मलारी के प्रधान आशीष ने मलारी में लोनिवि के निरीक्षण भवन में विद्युतीकरण की मांग उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह ने रैणी, सुभांई और रिंगी गांव में एएनएम की स्थायी तैनाती की मांग उठाई। बैठक में बीडीओ रमेश चंद्र, सांसद प्रतिनिधि राकेश भंडारी, विक्रम सिंह फरस्वाण आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें