फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी लोकजात यात्रा रात्रि प्रवास के लिए फल्दियागांव पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। बधाण की नंदा देवी की लोकजात यात्रा धरातल्ला गांव से पूजा-अर्चना के बाद रात्रि प्रवास के लिए फल्दियागांव पहुंची। विभिन्न गांव होते देर शायं फल्दियागांव पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां नंदा देवी की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा-अर्चना की। लोकजात यात्रा को धरातल्ला के ग्रामीणों ने पूर्णा गांव की सीमा तक पहुंचाया। जहां पर महिलाओं ने मां नंदा का मांगल और जागर गीतों से स्तुति की। लोकजात यात्रा ईच्छोली, सेलखोला गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए फल्दियागांव पहुंची। यात्रा में पूर्णा गांव के हरीश पांडे, गोविंद सिंह पांगती, ललित मिश्रा, गणेश मिश्रा, उमेश चंद्र, गोविंद राम, सेलखोला के प्रधान चंद्रमोहन मिश्रा, हेमचंद्र, नवीन पंत, व्यापार संघ के अध्यक्ष केडी मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, कपूर मिश्रा, राकेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, जय सिंह नेगी, प्रधान मधुबाला, बीडीसी सदस्य पुष्पा नेगी, महाबीर बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर, कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशा राम गौड, योगेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, बच्ची राम गौड़, भवानी दत्त, धनीराम, किशोर आदि ने डीएम से यात्रा में चिकित्सकों का दल नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें