देवप्रयाग/कीर्तिनगर। विकासखंड देवप्रयाग व कीर्तिनगर में वेतन भुगतान की मांग के लिए मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। कर्मियों ने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता वह कार्य पर नहीं लौटेंगे।
विकासखंड देवप्रयाग के मनरेगा संगठन के अध्यक्ष भगवान दत्त भट्ट की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर कर्मियों ने कहा कि चार माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों सहित उनके परिवारों को भारी आर्थिक कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है। इस मौके पर उप कार्यक्रम अधिकारी अनुज बहुगुणा, सतपाल रावत ,पंकज रावत, दिनेश सेमवाल, बुद्धिबल्लभ, आशीष सिंह, परमेश चंद्र, विजेंद्र आदि मौजूद थे। दूसरी ओर विकासखंड कीर्तिनगर में वेतन व यात्रा भत्ता भुगतान की मांग के लिए कर्मियों का कार्यबहिष्कार बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। मनरेगा कर्मचारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बिपिन भंडारी व सचिव प्रकाश नेगी ने कहा कि कर्मियों ने वेतन भुगतान न किए जाने पर मनरेगा कार्यालय पर तालाबंदी के साथ ही अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर कुलदीप सिंह, पंकज, संजय बलूड़ी, राजेश, अरविंद, मनवीर, भगत सिंह राणा, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।