फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास के लिए मेरिट सूची जारी न किए जाने पर छात्रों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के एक माह बाद भी छात्रावास के लिए मेरिट सूची जारी न किए जाने पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इसके अलावा छात्रों ने कक्षा कक्षों में प्रोजेक्टर लगाए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को बिड़ला परिसर में छात्रों ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में कुलपति से वार्ता की। प्रदीप पंवार ने कहा कि विवि में एक माह पूर्व प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बावजूद इसके अभी तक छात्रावासों में आवास आवंटन के लिए मेरिट सूची जारी नहीं की गई है, जिससे छात्रों को खासी परेशानी हो रही है। पंवार ने कहा कि बीएससी छठवें सेमेस्टर की एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका में 15 अंक का एक प्रश्न जांचा ही नहीं गया है, जिससे उक्त छात्रा का एक वर्ष बर्बाद होने की कगार पर है। छात्रों ने छात्रावास के लिए मेरिट सूची जारी किए जाने, गलत जांची गई उत्तर पुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन, और कक्षा कक्षों में प्रोजेक्टर लगाए जाने की मांग की है। कुलपति प्रो. एससी बागड़ी ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें