फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा जागड़ा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जौनसार बावर में हरितालिक तीज पर्व पर मनाए जाने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियां पूरी हो गई है। बुधवार से क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दो दिवसीय जागड़ा पर्व का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

महासू मंदिर हनोल समेत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को रतजगा कर बृहस्पतिवार को देव पालकियों को मंदिरों के गर्भगृह से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद पालकियों को स्थान के लिए देवस्रोत ले जाया जाएगा। जिसके बाद लोग मंदिर परिसर में देवता की आराधना करेंगे। मालूम हो कि क्षेत्र में जागड़ा पर्व का विशेष महत्व है। इसके लिए क्षेत्र के मंदिरों को विशेष फूल मालाओं और लड़ियों से सजाया गया है। शाम ढलते ही मंदिर रोशनी से नहा उठे। महासू मंदिर हनोल के साथ ही थैना, बिसोई, लखवाड़, टगरी, गबेला, कोटी, विशायल, भंजरा समेत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस पर्व पर जौनसार बावर में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें