फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर में बाइक रैली निकाली। नई यमुना कॉलोनी स्थित गोगावीर मंदिर से शुरू हुई रैली हनुमान पार्क, सब स्टेशन, डीसीसीडी, पुरानी यमुना कॉलोनी, डाकपत्थर बाजार, पुलिस चौकी, डिग्री कॉलेज होते हुए मेन चौक पर पहुंच संपन्न हुई। रैली में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कार्याध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने हिंदुओं को संगठित करने की बात कही। कहा कि हिंदू संगठित होगा तो भारतवर्ष मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन का अधिक से अधिक प्रचार करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें