श्रीनगर। एसबीआई की मुख्य शाखा प्रबंधन ने स्कूली छात्रों को बैंकिंग प्रणाली के बारे में बताया। बैंक अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को प्रत्येक काउंटर के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने बैंक अधिकारियों से सवाल भी किए।
मंगलवार को मार्शल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजार में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक जेएस बग्गा ने बच्चों को बैंकिंग प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी स्कूली बच्चों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं को लाभ लेने के लिए बैंक आना आवश्यक नहीं है। नेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे बैंक की सभी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। बग्गा ने घर बैठे एसबीआई में खाता खोलने के लिए योनो एप के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रबंधक पारितोष कुमार, उप प्रबंधक मनीष मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया सब्बरवाल, शिवानी रौथाण, भावना डुडेजा, सीमा घिल्डियाल आदि मौजूद थे।